15528 शिक्षकों की हुई पोस्टिंग 15 से पहले करना होगा ज्वाइन

 पटना. टीआरइ-3 के तहत चयनित विद्यालय अध्यापकों के लिए स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गयी. इसके तहत 14 जिलों में 15528 शिक्षकों की शनिवार देर शाम पोस्टिंग की सूची शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी. इनमें बांका में 667, भोजपुर में 1178, अरवल में 289 और भागलपुर में 961, गोपालगंज में 1315, नवादा में



1386, नालंदा में 1465, शिवहर में 214, रोहतास में 1294, किशनगंज में 1184, कैमूर में 959, मुंगेर में 832, बेगूसराय में 1543, पूर्वी चंपारण में 2241 शिक्षक शामिल हैं. टीआरइ -3 में 66,603 अभ्यर्थी पास हुए थे. काउंसिलिंग के बाद 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिला था. जिनकी काउंसलिंग नहीं हो सकी है, उनकी नियुक्तियां अभी नहीं होंगी. शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा है कि सभी शिक्षकों को 15 मई से पहले स्कूल ज्वाइन कर लेना है.

Previous Post Next Post