उत्तर बिहार में आज भी भारी बारिश, दक्षिण में वज्रपात

 उत्तर बिहार में आज भी भारी बारिश, दक्षिण में वज्रपात



पटना. 11 और 12 अप्रैल को वज्रपात व बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान बिहार के उत्तर-पूर्व की कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार है. उत्तर तथा दक्षिण बिहार के बक्सर और कैमूर में मेघ गर्जन/वज्रपात व हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा तक रहेगी. 11 अप्रैल को किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्णिया, कटिहार और पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में मेघ गर्जन और बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है. इधर, बारिश होने से उच्चतम तापमान में पारे में तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक की कमी आयी.

Previous Post Next Post