गलत परित्याग पत्र जारी करेंगे तो प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई

 गलत परित्याग पत्र जारी करेंगे तो प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई



पटना. जिले के सरकारी विद्यालयों में गलत विद्यालय

परित्याग पत्र जारी किये जाने की सूचना पर जिला शिक्षा कार्यालय ने सख्ती बरती है. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी प्रधानाध्यापक को पत्र जारी कर कहा है कि प्रधानाध्यापक द्वारा गलत विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र जारी करना खेद जनक है. उन्होंने कहा कि बिना विभागीय नियम के पालन करते हुए विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाता है. कई बार नामांकन पंजी में अपलेखन भी कर दिया जाता है और विद्यालय परित्याग पत्र भी गलत निर्गत कर दिया जाता है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश दिया है कि विभागीय नियम के अनुकूल बच्चों का नामांकन लेना है और विद्यालय परित्याग पत्र भी नियम के तहत निर्गत करना है. विभागीय नियम के विरुद्ध नामांकन व विद्यालय परित्याग पत्र निर्गत किया जाता है तो संबंधित प्रधानाध्यापक या

प्रभारी, प्रधानाध्यापक पर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. 

Previous Post Next Post