वायरल वीडियो मामले में बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण
मधुबनी छोटे स्कूली बच्चों से मजदूर की तरह किताब उठवाना बीईओ व प्रधानाध्यापक को महंगा पड़ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान शुभम कसौधन ने बीईओ हरलाखी से स्पष्टीकरण की मांग की है। डीपीओ ने जारी आदेश में कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक विडियो वायरल हो रहा है, जो की आपके प्रखण्ड संसाधन केंद्र, हरलाखी, मधुबनी का है। इसमें स्कूली छात्रों के द्वारा पुस्तकों का ढुलाई कराया जा रहा है। मालूम हो ऐसा करना बाल श्रम निषेध कानून का उल्लंघन करना है। आप पूर्व से निर्देशित है कि छात्रों, बच्चों के द्वारा पठन-पाठन के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार के कार्य नहीं लिये जायेंगे। अतः उपरोक्त के आलोक में 24 घंटा के अंदर जवाब देंगे
