लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। इस बात का एलान चिराग पासवान के सांसद बहनोई अरुण भारती ने किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ता आदेश करेंगे तो चिराग बिहार विधान सभा का चुनाव लड़ेंगे। आगे उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनको चाहती ही है और उन्होंने बिहार के विकास को ही अपनी पूरी की पूरी राजनीतिक धुरी बनाई है इसलिए मुझे लगता है कि पार्टी अगर आदेश करेगी तो चिराग बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हमारी पार्टी के जितने भी लोग हैं सबकी आकांक्षा है कि चिराग पासवान बिहार में एक बड़ी जिम्मेदारी संभालें। पार्टी के अंदर यह सब बातें तय होने वाली हैं। मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा यह गठबंधन में तय होगा। इसका फैसला गठबंधन के बड़े नेता तय करेंगे।
सीएम फेस को लेकर अरुण भारती ने कहा कि पार्टी के जितने भी कार्यकर्ता हैं, सभी की यह आकांक्षा है कि चिराग पासवान बिहार में एक बड़ी जिम्मेदारी संभालें। अरुण भारती ने कहा कि चूंकि हम गठबंधन में हैं और हमारी मर्यादा है, हमारी सीमाएं हैं। हम लोग इस सीमा से बंधे हुए हैं, लेकिन बिहार प्रभारी होने के तौर पर हमारे कार्यकर्ताओं की आकांक्षाएं हैं। अरुण भारती ने कहा कि मैं जिस जिले में, जिस प्रखंड में, जिस पंचायत में, गांव-गली मोहल्ले में जाता हूं, सभी लोग चाहते हैं कि चिराग पासवान बिहार में आकर एक बड़ी जिम्मेदारी संभालें। अरुण भारती ने कहा कि अब यह सब बातें गठबंधन के अंदर तय होंगी, उसके बाद ही कोई अंतिम फैसला होगा।
2020 में जिस तरह से चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़े थे, क्या वाही स्थिति एक बार फिर होने वाली है? इस सवाल के जवाब में अरुण भारती ने कहा कि, ऐसा नहीं है। हम लोग गठबंधन में हैं और गठबंधन की जो मर्यादाएं हैं, जो सीमाएं हैं, हम लोग उसके अंदर ही काम करेंगे। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर जनता चाहती है कि चिराग पासवान बिहार में एक बड़ी जिम्मेदारी संभालें, हमारे कार्यकर्ता यह चाहते हैं और अगर पार्टी यह आदेश करेंगी तो इस बड़े जिम्मेदारी के लिए हमारे नेता चिराग पासवान बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।