शिक्षकों की अभिव्यक्ति पर रोक लोकतंत्र पर हमला
पटना | बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी पत्र के माध्यम से बिहार के छह लाख शिक्षकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने कहा कि निदेशक की ओर से जारी आदेश में शिक्षकों को सोशल मीडिया पर विभागीय नीतियों पर टिप्पणी करने से प्रतिबंधित किया गया है। यह आदेश संविधान विरोधी है।
