मंत्रिमंडल ने प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों के निरीक्षण एवं अनुश्रवण के लिए प्रखंड स्तर पर एक प्रशासनिक संरचना विकसित करने के लिए बिहार शिक्षा प्रशासन संवर्ग नियमावली 2025 स्वीकृत की है। प्रखंड व पंचायत स्तर पर स्कूलों की मानीटरिंग के लिए सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी नियुक्त
किए जाएंगे। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 1339 पद सृजित किए हैं। हर प्रखंड में शिक्षा विकास पदाधिकारी का पद होगा, जबकि हर 10 ग्राम पंचायत पर एक सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी का पद होगा।
