जिले के 14 विद्यालयों में एक भी शिक्षक ने नहीं बनाई हाजिरी

 पटना, कार्यालय संवाददाता। पटना

जिले के 14 स्कूलों के एक भी शिक्षक ने मंगलवार को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति नहीं दर्ज की। यह पूरा मामला तब सामने आया जब जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति की समीक्षा की गई।



समीक्षा में पाया गया कि जिले के फुलवारीशरीफ, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी, संपतचक, पटना सदर, दानापुर, मनेर और दुल्हिन बाजार प्रखंड के 14 स्कूलों के एक भी शिक्षक ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर मंगलवार को उपस्थिति दर्ज नहीं की है। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने संबंधित स्कूलों के प्राचार्य को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पत्र प्राप्ति के तुरंत बाद प्राचार्य स्पष्टीकरण जिला शिक्षा कार्यालय को सौंपेंगे।


प्राचार्य को यह बताना है कि विद्यालयों के शिक्षकों ने किस कारण से पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं की। उन्होंने प्राचार्यों


को कहा है कि ई-शिक्षा कोष पर कोई भी कठिनाई हो, तो अविलंब एमआईएस प्रभारी विनोद कुमार को सूचना दें, ताकि समस्या का समाधान हो सके।

Previous Post Next Post