स्कूल जा रहे शिक्षक को पीछे से अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में पटना रेफर

 स्कूल जा रहे शिक्षक को पीछे से अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में पटना रेफर

थाना क्षेत्र के श्याम दरगाह के नजदीक मध्य विद्यालय नयानगर में कार्यरत शिक्षक मणिकांत कुमार को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक घायल शिक्षक मणिकांत कुमार उदाकिशुनगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय नयानगर में शिक्षक है। वहीं अपराधियों की गोली से घायल शिक्षक मणिकांत कुमार के पिता ब्रजेश कुमार ग्वालपाड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय झलाड़ी में शिक्षक है।

मणिकांत कुमार मुरलीगंज प्रखण्ड के तिलकोरा गांव के निवासी हैं। मणिकांत कुमार अपने पिता ब्रजेश कुमार के साथ प्रति दिन विद्यालय आते थे। प्रतिदिन की भांति बुधवार को मणिकांत कुमार अपने पिता ब्रजेश कुमार को मध्य


घायल शिक्षक ।

विद्यालय झलाड़ी पहुंचा कर अपने विद्यालय मध्य विद्यालय नयानगर बाइक से जा रहे थे। जाने के क्रम में जैसे ही श्याम दरगाह के पास पहुंचे तो मोटर साईकिल से पीछा कर रहे अपराधी मणिकांत पर गोली चला दिया। घटना लगभग सुबह साढ़े नौ बजे से दस बजे के आसपास की बताई जा रही है।

 गोली लगते ही मणिकांत कुमा नीचे गिर गया। उसी समय खोखसी की ओर से आ रही टोटो पर राहगीरों ने ग्वालपाड़ा सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मणिकांत कुमार को मेडिकल कॉलेज मधेपुरा भेज दिया तथा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मणिकांत कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।


 ग्वालपाड़ा थाना पुलिस एवं एसडीपीओ अविनाश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान जानकारी मिलते ही एसआई सुनील कुमार यादव को पीड़ित से फर्दबयान लेने के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा भेजा। बताया जा रहा है कि घायल शिक्षक मणिकांत कुमार की शादी 30 अप्रैल को रजनी में होने वाली है। थानाध्यक्ष ने बताया छानबीन जारी है।
Previous Post Next Post