राज्य भर के अधिकतर जिलों में 16 दिसंबर तक कोहरा छाया रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार की देर शाम से अधिकांश जिलों में कोहरा और ठंड बढ़ेगी. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर बिहार के जिलों में बादल छाया रहने से दिन में भी लोग ठंड से परेशान होंगे और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी. इधर, मौसम में बदलाव से शनिवार को सबसे कम 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान डेहरी का दर्ज
किया गया. साथ ही, जीरादेई 6.5 डिग्री, पूसा 5.5, बांका 6.8, जमुई 6.3 डिग्री, गोपालगंज 6. 2 डिग्री, मोतिहारी 5.8 डिग्री, पटना 11.5, गया 8.6, भागलपुर 8.6 डिग्री, पूर्णिया 9.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर 9.1 डिग्री, दरभंगा 7.8 डिग्री, मधुबनी 7.9 डिग्री, वैशाली 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.