जांच के दौरान सात शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए, एफआईआर दर्ज

 पटना | सीतामढ़ी में जांच के दौरान नियोजित 7 शिक्षक फर्जी पाए गए हैं। जिनके खिलाफ जालसाजी, साक्ष्य को छुपाने सहित अन्य मामलों में केस किया गया है। 7 फर्जी शिक्षकों में 5 महिला हैं। जानकारी के मुताबिक शिक्षकों की मार्कशीट जांच के दौरान संदिग्ध पायी गई थी। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी RIDE



ने उन्हें वास्तविक कागज सौंपने का निर्देश दिया था। लेकिन कई बार रिमाइंडर के बाद भी संबंधित कागज विभाग को नहीं सौपा। इस दौरान शिक्षा विभाग की ओर से उनके प्रमाण पत्र की जांच की गई। इसमें कई शिक्षकों की मार्कशीट फर्जी पायी गई। इसके साथ ही जाति और निवास प्रमाण पत्र भी गलत थे।

Previous Post Next Post