40 प्रतिशत शिक्षकों ने दिया छुट्टी का आवेदन

 जागरण संवाददाता, पटना राज्य सरकारी स्कूल छठ के नहाय- खाय के दिन पांच नवंबर को खुले रहेंगे। स्कूलों में छह से नौ नवंबर तक छठ की छुट्टी घोषित की गई है। 10 नवंबर को रविवार होने के कारण स्कूल 11 नवंबर को खुलेगा। छठ में शामिल होने वाले छठ व्रतियों को पांच नवंबर को नहाय-खाय के



दिन छुट्टी लेनी पड़ गई है। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार पटना जिले में 40 प्रतिशत शिक्षिकाओं ने नहाय-खाय के दिन के लिए छु‌ट्टी का आवेदन दिया है। कुछ शिक्षकों ने भी छुट्टी का आवेदन दिया है। बिहार से बाहर उत्तर प्रदेश के रहने वाले अधिसंख्य शिक्षक दीपावली के बाद छुट्टी का आवेदन देकर घर


चले गए हैं। छुट्टी का आवेदन देने वालों में सबसे अधिक दूरदराज क्षेत्र से आने वाले शिक्षक शामिल हैं। जिले में कुल 22 हजार महिला-पुरुष शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षकों ने बताया कि पिछले वर्ष तक नहाय-खाय के दिन से विद्यालय बंद कर दिया जाता था। इस बार नहाय-खाय की छुट्टी में कटौती की गई है।

Previous Post Next Post