ज़िले के अंदर Transfer के बाद योगदान की सूचना के संबंध में

बिहार शिक्षक स्थानांतरण 2026: योगदान के बाद शिक्षकों को इन निर्देशों का करना होगा पालन, 30 नवंबर तक समय

नालंदा: बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 के तहत जिले के अंदर शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के बाद योगदान को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। स्थानांतरित शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर स्थानांतरण आदेश का सत्यापन, ऑनलाइन प्रविष्टि तथा निर्धारित प्रपत्र में योगदान की सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 एवं संबंधित निर्देशों के आलोक में ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से जिले के अंदर शिक्षकों का समायोजन, सामुदायिककरण एवं पारस्परिक स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरण के उपरांत संबंधित शिक्षकों को स्थानांतरण आदेश पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है।

30 नवंबर 2026 तक योगदान की अंतिम तिथि

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए नवपदस्थापित विद्यालय में योगदान करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संबंधित विद्यालय प्रधान एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे निम्नलिखित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

शिक्षकों एवं विद्यालय प्रधानों के लिए जारी निर्देश

  1. संबंधित शिक्षक के योगदान के पूर्व ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से उनके स्थानांतरण आदेश का सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।
  2. शिक्षक द्वारा योगदान करने के उपरांत उसकी ऑनलाइन प्रविष्टि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर तत्काल दर्ज करें।
  3. इस पत्र के साथ संलग्न विहित प्रपत्र में वांछित सूचना भरकर सीधे जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना शाखा) को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
  4. नवपदस्थापित विद्यालय में योगदान की तिथि से संबंधित शिक्षक अपने पूर्व पदस्थापन विद्यालय से स्वतः विरमित समझे जाएंगे।
  5. इस स्थानांतरण एवं योगदान हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
  6. संलग्न प्रपत्र की एक प्रति संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने प्रखंडाधीन शिक्षकों की मास्टर सूची में वांछित सुधार/अद्यतन कर सकें।
  7. स्थानांतरण के क्रम में संबंधित शिक्षक/प्रधानाध्यापक उक्त शिक्षक को जिम्मे का प्रभार अपने स्तर से किसी अन्य शिक्षक को देने सुनिश्चित करेंगे।
  8. स्थानांतरण के उपरांत किसी भी स्थिति में किसी प्रखंड से आंशिक (Partial Payment) वेतन भुगतान का दावा या प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा। नवपदस्थापित प्रखंड द्वारा ही शिक्षक के पूर्व पदस्थापन विद्यालय/प्रखंड के आधार पर पूर्ण माह के वेतन का भुगतान किया जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा द्वारा जारी निर्देश में स्थानांतरित शिक्षकों के योगदान की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आवश्यक सूचनाएं कार्यालय को उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

संबंधित आदेश देखें

स्थानांतरण एवं योगदान से संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार निर्देशों का पालन करें।



Bihar Teacher Transfer 2026, Nalanda Teacher News, E Shikshakosh, बिहार शिक्षक स्थानांतरण, Bihar Teacher Joining, Bihar Education News
Previous Post Next Post