जनगणना 2027 स्व-गणना कार्य पूर्ण कराने के निर्देश, लापरवाही पर नवंबर का वेतन रोकने की चेतावनी
कुशीनगर: जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कुशीनगर द्वारा सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। जारी पत्र में स्व-गणना कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने तथा इसकी सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जनपद में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में स्व-गणना का कार्य कराया जा रहा है। पूर्व में भी इस संबंध में निर्देश दिए गए थे, लेकिन स्व-गणना कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर पुनः निर्देश जारी किए गए हैं।
24 नवंबर तक स्व-गणना कार्य पूर्ण कराने के निर्देश
जारी आदेश में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने विकासखंड के अंतर्गत कार्यरत संबंधित कर्मियों से स्व-गणना का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराते हुए सूचना प्रस्तुत करें।
पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय तक स्व-गणना कार्य पूर्ण नहीं कराया जाता है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी तथा 24 नवंबर 2026 का वेतन आहरित नहीं किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।
कुशीनगर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आदेश
यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कुशीनगर द्वारा 23 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। आदेश में जनगणना 2027 के स्व-गणना कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया गया है।
नीचे जारी आधिकारिक आदेश देखें।
Keywords: जनगणना 2027, स्व गणना 2027, कुशीनगर शिक्षक आदेश, BSA Kushinagar Order, Self Enumeration Census 2027, नवंबर वेतन रोकने का आदेश
