क्या FD अब पिछड़ गई? जानिए कैसे बन रहा है 52% ज्यादा मुनाफे का फॉर्मूला
एक वक्त था जब फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे भरोसेमंद दोस्त माना जाता था। "पैसा FD में डाल दो, निश्चिंत हो जाओ।", यह सोच पिछली पीढ़ी की देन थी, लेकिन सितंबर 2025 में खड़े होकर अगर पीछे मुड़कर देखें, तो क्या सच में FD अब भी उतना ही फायदेमंद है?आज टॉप बैंक FD सिर्फ 6.25% से 7.1% का रिटर्न दे रहे हैं, जबकि महंगाई दर 5.3% से 6% के बीच है। यानी आपका पैसा असल में बढ़ नहीं रहा, बल्कि महंगाई से लड़ाई हार रहा है।
पुरानी सोड Vs नई रणनीति: ₹10 लाख पर कमाई का रियल गणित
चलिए आपको दो केस स्टडी देता हूं। मान लीजिए आपके पास ₹10 लाख हैं।
केस A: पारंपरिक FD वाला निवेशक
पूरे ₹10 लाख एक बैंक FD में 6.5% पर लगा दिए।
सालाना कमाई:₹65,000
फायदा:बिल्कुल सुरक्षित, कोई टेंशन नहीं।
नुकसान:महंगाई काटकर हाथ में कुछ नहीं बचता।
केस B: स्मार्ट बॉन्ड-प्लस FD पोर्टफोलियो
10 लाख पर कितनी होगी सालाना कमाई
अगर आपका कुल पोर्टफोलियो यानी 100% है। इसमें ₹10 लाख का निवेश है तो एक साल में ₹98,750 का रिटर्न पा सकते हैं। इन पैसों को इस प्रकार लगाएं। जैसे सरकारी बॉन्ड (G-Secs, SDL) में 20% हिस्सेदारी रखें और ₹2 लाख पर 7% के रिटर्न के हिसाब से ₹14,000 का रिटर्न मिलने की उम्मीद।
वहीं, AAA और AA रेटिंग वाले कॉर्पोरेट बॉन्ड में 30% तक पैसा लगाने वालों को ₹3 लाख पर 9.5% के रिटर्न की दर से ₹28,500 का फायदा। जबकि, A और BBB रेटिंग वाले कॉर्पोरेट बॉन्ड में 40% हिस्सेदारी रखें। ₹4 लाख के निवेश पर 12% रिटर्न के हिसाब से ₹48,000 तक का फायदा। दूसरी ओर हाई-यील्ड NBFC FD में 10% हिस्सेदारी रखें और ₹1 लाख पर 8.25% की दर से ₹8,250 का रिटर्न लें
