शादी की खातिर सरकारी नौकरी को मार दी ठोकर, BPSC TRE - 1 शिक्षिका ने ससुराल की शर्त पर दिया इस्तीफा

शादी की खातिर सरकारी नौकरी को मार दी ठोकर, BPSC TRE - 1 शिक्षिका ने ससुराल की शर्त पर दिया इस्तीफा



प्रखंड के मध्य विद्यालय कलंदरा में पदस्थापित बीपीएससी टीआरई-1 से चयनित शिक्षिका गीता कुमारी द्वारा अपने पद से त्यागपत्र देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी, गया के नाम आवेदन भेजकर अपने पद से इस्तीफा दिया है। त्यागपत्र में उन्होंने अपरिहार्य व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारणों का उल्लेख किया है।

मंगलवार को निबंधित डाक से उनका त्यागपत्र प्राप्त हुआ, जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को बीआरसी ग्रुप के माध्यम से दे दी गई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि गीता कुमारी दिल्ली की रहने वाली हैं

और अविवाहित थीं। उनकी शादी तय हो चुकी है। बताया जा रहा है कि उनके होने वाले पति और ससुराल पक्ष की ओर से बिहार में नौकरी छोड़ने की शर्त रखी गई थी, जिसके कारण उन्होंने यह निर्णय लिया। वहीं इस मामले में जब शिक्षिका गीता कुमारी से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया है और मंगलवार को उनकी शादी की रस्में चल रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार की इच्छा के अनुसार ही उन्होंने बिहार में अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Previous Post Next Post