स्कूल में शराबी शिक्षक का ड्रामा, बच्चों ने स्कूल जाना किया बंद, अध‍िकारी बोले - 'क‍िया जाएगा न‍िलंब‍ित'

 स्कूल में शराबी शिक्षक का ड्रामा, बच्चों ने स्कूल जाना किया बंद, अध‍िकारी बोले - 'क‍िया जाएगा न‍िलंब‍ित'

 मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि सरकारी प्राथमिक पाठशाला में कार्यरत शिक्षक लखपति सिंह प्रतिदिन शराब पीकर स्कूल आते हैं और हाजिरी लगाकर वापस घर लौट जाते हैं।

इस स्थिति के कारण स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य संकट में है, और उनके साथ बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है। शराबी शिक्षक के डर और पढ़ाई की कमी के कारण आधे से अधिक छात्रों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। ऐसे में जिनके कंधों पर शिक्षा का भविष्य है, यदि वही लापरवाह बन जाएं, तो बच्चों का भविष्य किस दिशा में जाएगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।


यह मामला बरगवां थाना क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक पाठशाला मझौली टोला मजगवां 2 का है। यहां पदस्थ शिक्षक लखपति सिंह प्रतिदिन शराब पीकर स्कूल आते हैं और बच्चों के साथ अभद्रता करते हैं। इस कारण से कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। स्थानीय निवासी अनिल यादव ने बताया कि लखपति सिंह वर्षों से इस तरह की हरकतें कर रहे हैं, जिससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। जब कोई अभिभावक शिक्षक से सवाल करता है, तो वह भी बदतमीजी से पेश आते हैं।


शिक्षक की इस लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य संकट में है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक की इस हरकत से स्कूल में पढ़ाई का माहौल बिगड़ गया है। यदि कोई छात्र सवाल पूछता है, तो उसे भी अपमानित किया जाता है। इस स्थिति के चलते आधे से अधिक बच्चे स्कूल जाना छोड़ चुके हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की 

जाए।ला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कहा, "यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने जांच की है और यह सही पाया गया है। इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाएगी और शिक्षक को निलंबित किया जाएगा। चूंकि इस समय तीन दिन का अवकाश है, इसलिए निलंबन की प्रक्रिया सोमवार को की जाएगी। इस तरह की लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था की गंभीरता को उजागर किया है और यह दर्शाता है कि यदि शिक्षकों की जिम्मेदारी का पालन नहीं किया गया, तो बच्चों का भविष्य अंधकार में जा सकता है।



Previous Post Next Post