भाई की मौत के बाद उसके सर्टिफिकेट से करता रहा शिक्षक की नौकरी

भाई की मौत के बाद उसके सर्टिफिकेट से करता रहा शिक्षक की नौकरी



जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कोलहावपट्टी राजकुमाररान उर्फ अनय कुमार मृत भाई के प्रमाण पत्र पर शिक्षक की नौकरी करने का मामला प्रकाश में अवगा पासवान टोला में पदस्थापित शिक्षक है। अपने इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने संबंधित शिक्षक से शोकॉन की मांग की है। बताया जा रहा है कि ग्राम शिशवापट्टी निवासी राजकुमार राज का वर्ष 2003--2004 के वोटर लिस्ट में राजकुमार रान पिता स्व. चंदेश्वरी यादव अंकित है, जबकि वर्ष 2004 में राजकुमार की मृत्यु हो गयी।


●डीईओ ने विशिष्ट शिक्षक से मांगा शोकॉज, 

●फरवरी महीने के वेतन मुगतान पर लगायी रोक


वर्ष 2025 के नए एसआईआर के अनुसार राजकुमारराज के नाम को हटा दिया गया। भाई राजकुमार राजकी मृत्यु के बाद उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर अजय कुमार ने अपना नाम राजकुमार राज उर्फ अजय कुमाररखकर तत्कालीन ग्राम सेवक के मिली करवाने में सफल रहा (प्रधानाध्यापक रहते हुए अजय कुमार ने स्कूल भवन निर्माण में भारी अनियमितता बरती। इ शिक्षा कोष पर प्रतिदिन फर्जी तरीके से उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से गायब हो जाते है।


मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए भवन निर्माण में बरती गयी अनियमितता संबंधित अभिलेख, चेक बुक निर्गत पंजी, पासबुक, बैंक स्टेटमेंट, रोकड़ पंजी, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पहचान पत्र, बोटर लिस्ट, स्वअभिप्रमाणित शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दक्षता उत्तीर्ण प्रमाण पत्र आदि समर्पित करने का निर्देश दिया है। डीईओ ने तत्काल प्रभाव से फरवरी 2026 के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।

Previous Post Next Post