कंप्यूटर शिक्षक के द्वारा शिक्षिका को मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने संबंधी मामले में DEO ने जाँच के आदेश दिए

 #कंप्यूटर शिक्षक के द्वारा शिक्षिका को मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने संबंधी मामले में DEO ने जाँच के आदेश दिए।




विषयः जनता हाई स्कूल, सिरारी में कंप्यूटर शिक्षक (प्रमोद कुमार) द्वारा महिला शिक्षिका के साथ मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न के संबंध में।


महोदय,


सविनय निवेदन है कि मैं जनता हाई स्कूल, सिरारी, जिला शेखपुरा में कार्यरत एक शिक्षिका हूँ तथा वर्तमान में गर्भवती हूँ। निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर में यह शिकायत प्रस्तुत कर रही हूँ-


1. वि‌द्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर शिक्षक ‌द्वारा पिछले लगभग एक वर्ष से मुझे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।


2. उक्त शिक्षक द्वारा मेरे साथ अशोभनीय भाषा एवं अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे मुझे मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है।


वा वा


3. कई अवसरों पर उनके व्यवहार से शारीरिक भय एवं असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हई है।


4. आज दिनांक 06.01.2025 को वि‌द्यालय से घर जाते समय उक्त शिक्षक ने जानबूझकर अपनी बाइक मेरे बहुत पास लाकर डराने/परेशान करने का प्रयास किया, जिससे मेरी तथा गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हों गया।


5. उक्त शिक्षक की यह आदत केवल मेरे साथ ही नहीं, बल्कि विद्यालय की अन्य महिला शिक्षिकाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया जाता है।


Rush


6. विद्यालय में उनके ‌द्वारा अनुशासनहीनता एवं संदिग्ध/अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने की भी चर्चा एवं जानकारी है है, जिससे विद्यालय का वातावरण खराब हो रहा है।


06/01/26


नि 7. गर्भावस्था की अवस्था में इस प्रकार का उत्पीड़न मेरे स्वास्थ्य एवं मानसिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव डाल


106 सकता है।


01/26 अतः महोदय, आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपर्युक्त बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जाँच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध उचित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यालय में सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित हो सके।

Previous Post Next Post