स्वास्थ्य में बेहतर करने वाले प्रधानाध्यापक होंगे सम्मानित

स्वास्थ्य में बेहतर करने वाले प्रधानाध्यापक होंगे सम्मानित


विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया जायेगा। प्रधानाध्यापकों के साथ ही स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूत भी सम्मानित किये जायेंगे। विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम छठी से 12 वीं कक्षा तक के विद्यालयो में चल रहे हैं।


सम्मान के लिए प्रधानाध्यपकों और स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूतों के चयन को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा 26 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इनमें अररिया, अरवल,


■तीन-तीन स्कूलों के चयन को जिलों मे बनेगी कमेटी 

■स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के तहत होगा चयन


औरंगाबाद, बाँका, बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, गयाजी, पूर्णिया, जमुई, कटिहार, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, नवादा, नालंदा, रोहतास, सहरसा, शिवहर, शेखपुरा, पश्चिम चंपारण और वैशाली शामिल हैं। संबंधित विद्यालयों को 11 फरवरी तक अनिवार्य रूप से गूगल फार्म भरने हैं।

Previous Post Next Post