विधायक ने विद्यालय का किया निरीक्षण, बोले-शिक्षकों की कमी दूर करे

विधायक ने पंचशील विद्यालय का किया निरीक्षण, बोले-शिक्षकों की कमी दूर करे



कुम्हरार स्थित पंचशील विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण स्मार्ट क्लास का संचालन नही होने के मामले में संज्ञान लेते हुए स्थानीय विधायक संजय गुप्ता मंगलवार को स्कूल का दौरा किया। सुबह स्कूल पहुचे विधायक ने हकीकत जानी।उनके साथ पटना सदर के बीईओ भी थे। उन्होंने अधिकारी की मौजूदगी में पंचशील विद्यालय में स्मार्ट टीवी लगी, लेकिन पढ़ाने वाले शिक्षक ही नहीं 15 फरवरी 2026 विद्यालय प्रशासन के साथ बैठक की। शिक्षकों और संसाधनो की कमी से अवगत हुए। इसके बाद तत्काल उन्होंने डीएम और डीईओ से बात की। अधिकारियों से शिक्षकों की पदस्थापनके साथ संसाधनो की कमी को दूर करने के लिए कहा।

 बताया कि डीएम डीईओ ने जल्द शिक्षकों की पदस्थापन और कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया। स्कूलों में स्मार्ट क्लास के संचाल की पड़ताल के दौरान आपके अखबार 'हिन्दुस्तान' में रविवार को 'पंचशील विद्यालय में स्मार्ट टीवी लगी, लेकिन पढ़ाने वाले शिक्षक नहीं' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर कुम्हरार विधायक ने संज्ञान लिया। विधायक ने विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के पुर्नगठन का भी निर्देश दिया।

Previous Post Next Post