बीपीएससी शिक्षकों की बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर होगी चर्चा
शहर के जगजीवन स्टेडियम में रविवार को बीपीएससी शिक्षकों की बैठक होगी, जिसमें बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक क्रांति भी शिरकत करेंगे।उन्होंने बताया कि बीपीएससी शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के अनुरूप वेतनमान देने की सरकार से लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के ख्याल से पूरे बिहार के बीपीएससी शिक्षकों कोएकजुट किया जा रहा है।
प्रोबेशन पीरियड में स्थानांतरण खुलवाने का एकतरफा श्रेय सिर्फ और सिर्फ बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन को जाता है। मुजफ्फरपुर के बाद भभुआ मे बैठक होगी, जिसमे जिला इकाई गठित होगी। किसी जिला में सर्विस बुक अब तक नही बना है तो किसी जिला मे इंक्रीमेंट नही लगा है और किसी जिला में एरियर का भुगतान नही हुआ है।
