शिक्षक नियुक्ति-तबादले में कोई गड़बड़ी नहीं हुई : मंत्री
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि शिक्षक नियुक्ति और स्थानांतरण में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। विप में शुक्रवार को विभागीय बजट पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब रखते हुए उन्होंने ये बातें कही। कहा कि स्कूल-कॉलेजों में पठन-पाठन की सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत संरचना की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके, इस योजना पर काम हो रहा है। विद्यालयों में शिक्षक हों और बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो, यह सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार टीआरई-4 के तहत 55 हजार नये शिक्षकों की नियुक्ति करेगी। सात हजार विशेष शिक्षक होंगे। इसकी अधियाचना बीपीएससी भेज दी गई है। 935 एईडीओ बहाल होंगे। कहा कि 2005 के बाद शिक्षा में सुधार हुआ है। तब राज्य का बजट 4400 करोड़ था, आज 70 हजार करोड़ हो गया है। यह कुल बजट का 20 फीसदी है। बताया
बोले, 2005 के बाद शिक्षा व्यवस्था में हुआ सुधार, आज बिहार में 29 छात्र पर एक शिक्षक
अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों को राहत दी जाएगी : सुनील
पटना। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधान परिषद में शुक्रवार को कहा कि राज्य के वित्त अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों को राहत दी जाएगा। इसके लिए उनकी मांगों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। मंत्री डॉ. संजीव कुमार सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे। डॉ. संजीव ने कहा कि इन विद्यालयों के विद्यालय कोड 31 मार्च 2026 तक निलंबन मुक्त रखा गया है। इस तिथि को और आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
कि राज्य में हर एक किमी पर एक प्राथमिक, हर तीन किमी पर एक मध्य और हर पंचायत में एक माध्यमिक विद्यालय होगा
