जनगणना : राज्य में दो मई से मकानो ं की होगी गिनती

जनगणना : राज्य में दो मई से मकानो ंकी होगी गिनती



उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जनगणना-2027 मे  आम लोगों से सहयोग की अपील की है। कहा कि भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार बिहार मे जनगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसके तहत 02 मई से 31 मई तक घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से मकान सूचीकरण किया जाएगा।

इससे  पहले नागरिकों की सुविधा के लिए 17 अप्रैल से 01 मई तक स्व- गणना (ऑनलाइन) की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी, ताकि इच्छुक व्यक्ति स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज


●जनगणना आकड़े ही बनते हैं विकास योजनाओ का आधार : विजय


कर सकें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या का आंकड़ा नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और आधारभूत संरचना जैसी सभी विकास योजनाओं की नींव है। इसलिए प्रत्येक नागरिकका दायित्व है कि वह गणनाकर्मियों को सही, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी दें।

Previous Post Next Post