गोपालगंज में शिक्षा विभाग का कर्मी बन साइबर ठगों ने आधा दर्जन शिक्षकों के मोबाइल किए हैक, हजारों की ठगी
केस स्टडी 1
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लक्षन टोला के शिक्षक बलिस्टर राम को अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को शिक्षा विभाग का कर्मी बताते हुए एक नंबर डायल करने को कहा। नंबर डायल करते ही मोबाइल हैक हो गया और रिश्तेदारों से 10 हजार रुपये मंगवा लिए गए।
केस स्टडी 2
प्राथमिक विद्यालय, लाढपुर की शिक्षिका मीरा देवी को व्हाट्सएप पर संदिग्ध लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल का नियंत्रण ठगों के हाथ में चला गया।
केस स्टडी 3
प्राथमिक विद्यालय, शुक्रवलिया के शिक्षक नीरज रंजन के परिचित से 5 हजार रुपये ठग लिए गए।
केस स्टडी 4
पकड़ी श्याम निवासी शिक्षक धनराज प्रसाद की पत्नी शुशीला देवी का मोबाइल भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते ही ठप हो गया। बाद में तकनीकी जानकार की मदद से मोबाइल ठीक कराया गया।
पीड़ितों ने दर्ज कराई है शिकायत
पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दी है। गोपालगंज साइबर थाने के डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
