जनगणना कार्य में लगाए जाएंगे शिक्षक
राज्य में शुरू हो रहे जनगणना कार्यों में शिक्षक लगाए जाएंगे। आपदा सहाय और चुनाव में भी ड्यूटी लगेगी। इसके अलावा अन्य किसी गैर शैक्षणिक कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को विधानपरिषद में शिक्षकों के गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने संबंधी गैर सरकारी संकल्प प्रस्ताव पर जवाब दिया। जदयू के प्रो. वीरेद्र नारायण यादव की ओर से प्रस्ताव लाया गया था। इसका
जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन तीनों कार्यों के अलावा किसी भी गैर शैक्षणिक कार्य में शिक्षक नहीं लगाए जाएंगे। शिक्षकों के मान-सम्मान में कमी नहीं होने दी जाएगी। यदि कहीं समस्या है तो पोर्टल पर या व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर इसकी शिकायत करें।
