एरियर और बकाए वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक देंगे धरना

एरियर और बकाए वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक देंगे धरना



जिले के सभी प्रखंडो में शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने की बैठक बैठक में 14 फरवरी को जिला पदाधिकारी के समक्ष आयोजित धरने को सफल बनाने का आह्वान जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक जिले के सभी प्रखंडो मे हुई जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर 14 फरवरी को जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शिक्षकों की समस्या पर भी चर्चा की गयी। बैठक में शिक्षक नेताओं ने कहा कि 23 दिसंबर 2025 को शिक्षक संघ से हुए समझौते का अबतक क्रियावन नहीं किया गया है। बिहार सरकार के सभी प्रकार के बकाया वेतन भुगतान के आदेश के बावजूद भी कालबद्ध प्रोन्नत शिक्षकों का एरियर भुगतान नहीं हुआ।

विशिष्ट शिक्षकों का एरियर मनमानी तरीके से किसी को कुछ तो
किसी को कुछ दिया गया है। इसके अलावा विभिन्न मांगो में 2018
में प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नत शिक्षकों का एरियर का भुगतान, 34540 शिक्षकों का एमएससीपी का एरियर भुगतान, 8 माह से अधिक समय से कालवद्ध प्रोन्नत अभी भी बहुत से शिक्षकों का सेवा पुस्तक कार्यालय में लंबित रहना, नियमित शिक्षकों का स्नातक एवं प्रधानाध्यापक का प्रोन्नति आदेश निकालकर लटका कर रखना, सेवांत एवं मृत्यु के उपरांत दे लाभ का निष्पादन लंबित रहना, बीएससी से नियुक्त प्रधान शिक्षकों का विभागीय आदेश के बावजूद भी वेतन संरक्षण का लाभ नही देना, वेतन विसंगति समस्या का निष्पादन नही होना, श्री बिगहा के रसोईया रेणु देवी का अकारण एक वर्षों से मानदेय का भुगतान नही होना शामिल है। बैठक में शिक्षक नेताओं ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नाम पर शिक्षकों का बेवजह स्पष्टीकरण पूछ कर परेशान कर रही है जबकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे हो जिला शिक्षा पदाधिकारी के कोई पास रोड मैप नही है। जिले के सभी ऐप पर पढ़ें प्रखंडो के बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया के द्वारा शिक्षक संघ से हुए समझौते को रद्दी के टोकरी में फेंकने, कार्यालय के तानाशाही, मनमानी पूर्ण रवैया एवं सभी प्रकार के बकाया वेतन के भुगतान नहीं करने के खिलाफ 14 फरवरी 2026 को जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना के माध्यम से मांग पत्र समर्पित करने का फैसला किया गया। जिले के मोदनगंज प्रखंड में सत्येंद्र कुमार, काको प्रखंड मे संतोष कुमार एवं संदीप पासवान,


Previous Post Next Post