स्कूल मे हाईवोल्टेज तार की चपेट में आकर छात्र की मौत
प्रखंड क्षेत्र के कुआरी मदन राजकीय आदर्श विद्यालय मे गुरुवार को बिजली विभाग की लापरवाही से एक मासूम की मौत हो गई। दोपहर खेलने के दौरान स्कूल की छत पर गए बॉल को लाने गया कक्षा एक का छात्र आदित्य कुमार हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। आदित्य ने मौके पर दम तोड़ दिया। 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार स्कूल की छत के ऊपर एकदम नीचे से गुजर रहा है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने स्कूल मे जमकर हंगामा किया और शिक्षकों को घेर लिया। वहीं, प्रधानाध्यापक का आरोप है कि विभाग
●हाईटेंशन तार स्कूल की छत के पास से गुजर रहा
●छत से बॉल उतारने के दौरान छात्र चपेट मे आया
को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन इन 'मौत के तारों' को नही हटाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हो सकी। आदित्य गांव के वार्ड आठ निवासी रामश्रेष्ठ पासवान का पुत्र था। स्कूल के बच्चों ने बताया कि दोपहर के समय स्कूल में सभी खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद स्कूल की छत पर चली गई। थानेदार ललित कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
