सक्षमता उत्तीर्ण 178 शिक्षकों की काउंसिलिंग हुई
सक्षमता परीक्षा तृतीय चतुर्थ के सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग जारी है। दूसरे दिन शनिवार को पटना में 178 शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। अब तक 396 शिक्षकों की काउंसिलिंग हो चुकी है
डीईओ ने बताया कि काउंसिलिंग 11 फरवरी तक चलेगी। अभ्यर्थी सुबह नौ बजे से शाम 5.30 बजे तक डीआरसीसी में निर्धारित तिथि और स्लॉट के अनुसार शामिल होंगे। इस दौरान शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आधार और पंजीकृत मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है।
