चार प्याज से 100 बच्चों की सब्जी बनी प्रधान शिक्षक पर 307485 आर्थिक दंड

चार प्याज से 100 बच्चों की सब्जी बनी प्रधान शिक्षक पर 307485 आर्थिक दंड




सब्जी बनाने को प्रधान शिक्षक देते थे मात्र 250 ग्राम सरसों तेल


बच्चों की हकमारी कर वअधिक बच्चों की हाजिरी बनाकर एमडीएम की राशि हजम कर प्रधान शिक्षक आर्थिक दंड के भागी बन गए है. चार प्याज में 100 बच्चों की सब्जी के हिमायती प्रधान पर आर्थिक दंड के रूप में 307485 रूपये का आर्थिक दंड लगा है. एमडीएम, डीपीओ ने प्रधान शिक्षक को आर्थिक दंड की राशि संबंधित खाते में जमा करने का निर्देश दिया है, अन्यथा वेतन से वसूल करने की चेतावनी दी है. मामलापरिहार प्रखंड के मवि, सिरसिया बाजार उत्तर का है.


गौरतलब है कि एमडीएम के साधनसेवी ने उक्त स्कूल के निरीक्षण में बच्चों से जानकारी मिली थी कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिलता है. सौ बच्चों के लिए सब्जी बनाने में प्रतिदिन मात्र चार प्याज व 250 ग्राम सरसों तेल प्रतिदिन उपयोग किया जाता है. उक्त जांच 30 जनवरी 26 को हुई थी. प्रधान शिक्षक फल लाने गए थे. शुक्रवार को बच्चों को अंडा नहीं दिए जाने का भी मामला उजागर हुआ था. साधनसेवी को यह पता


चला था कि वर्ग सात व आठ के बच्चे मध्यांतर में घर चले जाते है. वे विद्यालय में नहीं खाते है. मध्यांतर में स्कूल का गेट खोल दिया जाता है, जिससे आधा बच्चे खाना खाने घर चले जाते है. शिक्षकों ने बताया था कि प्रधान शिक्षक खुद बच्चों की उपस्थिति बनाते है. जांच में जनवरी में एमडीएम पंजी संधारित नहीं मिला था. जांच के दौरान तक बच्चों की उपस्थिति नहीं बनी थी. 29 जनवरी को 469 बच्चों की हाजिरी बनी थी, तो 30 जनवरी को एमडीएम में मात्र 76 बच्चे शामिल थे.

Previous Post Next Post