नौ जिलों के डीईओ से स्पष्टीकरण

 नौ जिलों के डीईओ से स्पष्टीकरण



मुजफ्फरपुर, पटना समेत नौ जिलों के डीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। परीक्षा पे चर्चा की वीसी में शामिल नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. ने इन डीईओ से जवाब मांगा है। निदेशक ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा सरकार द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री देशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे संवाद करते हैं।


इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक कियान्वयन को लेकर 15 दिसंबर को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को शाम चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। 18 दिसंबर को परीक्षा पे चर्चा वीसी के जरिए की गई, लेकिन न तो अधिकारी स्वयं इसमें

उपस्थित हुए और न ही इन जिलों से कोई प्रतिनिधि ही वीडियो कॉफ्रेंसिग में जुड़े। यह कार्यक्रम ना केवल विभागीय प्राथमिकताओं में शामिल है, बल्कि इसका सीधा संबंध छात्रों, शिक्षकों एवं शैक्षणिक गुणवत्ता से है। इस प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिकारियों अनुपस्थिति यह दर्शाती है कि अपने पद की गरिमा, उत्तरदायित्व एवं की


विभागीय आदेश के प्रति वे गंभीर नहीं हैं। यह आचरण कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, विभागीय आदेशों की अवहेलना तथा अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।


24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं कि किन अपरिहार्य परिस्थितियों में वीडियो कॉफ्रेंसिग में उपस्थित नहीं हो सके।

Previous Post Next Post