ई-शिक्षा कोष पर शिक्षक देख सकेंगे अपनी छुट्टी

 ई-शिक्षा कोष पर शिक्षक देख सकेंगे अपनी छुट्टी





ई-शिक्षा कोष शिक्षक खुद अपनी छुट्टी देख सकेगा

एक साल में कौन सी छुट्टी किस तरह से ले सकेंगे, इसकी भी सूची जारी की गई है। शिक्षकों के लिए मातृत्व अवकाश से लेकर स्पेशल लीव लेने का क्या तरीका होगा, इसे विभाग की ओर सेई-शिक्षा कोष पर अपलोड किया गया है। किस तरह के शिक्षकों के लिए कौन सी छुट्टी है, यह भी इसपर अपलोड किया गया है। शिक्षकों ने कहा कि इससे प्रखंड व जिला स्तर के कार्यालयों या अधिकारियों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। अबतक छुट्टी को लेकर कई दुविधा बनी हुई थी। ई-शिक्षा कोष पर अब सभी शिक्षक अपने अवकाश की व्यवस्था खुद देख सकेंगे।

छुट्टी इस तरह ले सकेंगे शिक्षक


मातृत्व अवकाश एक साल में 360 दिन के लिए ले सकेंगी। दो बार यह छुट्टी पूरी सेवा अवधि के दौरान मिलेगी। यह नियमित से लेकर बीपीएससी, विशिष्ट शिक्षक सभी के लिए एक तरह से मान्य है।

सीएल के तहत एक साल में 16 छुट्टियां मिलेंगी। यह एक साल इसी कैलेंडर वर्ष के लिए रहेगा।

स्पेशल लीव एक साल में महिला शिक्षकों को 24 मिलेगी। यह हर महीने के हिसाब से मिलेगी।

एक्सट्राऑर्डिनरी लीव 999 दिन का मिलेगा। यह पूरी सेवा अवधि के लिए रहेगा।
Previous Post Next Post