शिक्षकों का चेहरा मिला मगर अंगूठे का नहीं हो सका मिलान

 शिक्षकों का चेहरा मिला मगर अंगूठे का नहीं हो सका मिलान



चेहरे का मिलान हुआ, लेकिन अंगूठे का नहीं हो सका। सक्षमता चार उत्तीर्ण शिक्षकों के थंब इंप्रेशन के साथ ही चेहरे का मिलान दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन आठ प्रखंड के शिक्षकों को मिलान के लिए बुलाया गया था।

जिला स्कूल में आयोजित काउंसलिंग के दूसरे और अंतिम दिन 134 अभ्यर्थी पहुंचे। इनमें छह अभ्यर्थियों के अंगूठे का मिलान कई बार के प्रयास के बाद भी नहीं हुआ। जांच कार्य में लगे कर्मियों ने बताया कि इन शिक्षकों की परीक्षा के समय दिए गए एडमिट कार्ड पर लगी फोटो और अभी के चेहरे को मिलाया जा रहा है। इसके साथ ही परीक्षा के समय लिए गए थंब इंप्रेशन से अभी मिलान किया जा रहा है। इससे यह पता करना है कि परीक्षा में शामिल और अभी आने वाले अभ्यर्थी एक ही है या नहीं। छह अभ्यर्थी के चेहरे तो मिले मगर अंगूठे का मिलान नहीं हो सका है। इनकी सूची अलग से बनाकर विभाग को भेजी जा रही है। दो दिनों में 198 शिक्षकों की जांच हुई है।

पहले दिन अनुपस्थित शिक्षक भी जांच में पहुंचे दूसरे दिन


पहले दिन जो शिक्षक अनुपस्थित थे, उनमें से भी कई दूसरे दिन पहुंचे। इनका भी मिलान कराया गया। कुढ़नी के 32, मीनापुर के 14, सरैया के 14, बोचहां के 6, साहेबगंज के 6, कांटी के 19, पारू के 21 और मोतीपुर के 22 शिक्षक आए। डीपीओ स्थापना इन्द्र कुमार कर्ण ने कहा कि अब अगले चरण में इन शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच होगी।
Previous Post Next Post