अंतरजिला तबादला : 10 तक स्कूलों में तैनाती होगी

 अंतरजिला तबादला : 10 तक स्कूलों में तैनाती होगी



अंतर जिला तबादला किए गए शिक्षकों को स्कूल में तैनाती की कवायद तेज हो गई है। इसके पहले 31 दिसंबर तक नालंदा को छोड़कर सभी जिलों ने पात्र शिक्षकों को प्रखंडों का आवंटन कर दिया है। शिक्षा विभाग ने 10 जनवरी तक स्कूल आवंटन की समय सीमा निर्धारित कर दी है। शिक्षा विभाग के आधिकारिक जानकारी के अनुसार गुरुवार को कैमूर, कटिहार, सुपौल और किशनगंज आदि जिलों ने प्रखंड आवंटन के बाद स्कूल आवंटन की कवायद शुरू कर दी है। यह पूरी कवायद ई शिक्षा कोष के माध्यम से की जा रही है। बता दें कि अंतर जिला के लिए 41,689 आवेदन आए थे।
Previous Post Next Post