परीक्षा का सफल संचालन एचएम और शिक्षक करेंगे

 परीक्षा का सफल संचालन एचएम और शिक्षक करेंगे



प्रखंड के तमाम सरकारी स्कूलों में वर्ग पहला से लेकर आठवी तक द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा को लेकर घर घर अभिभावक को जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने के लिए शिक्षक प्रयासरत हैं। बीईओ ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन की जवाबदेही हेडमास्टर सहित स्कूल के तमाम शिक्षकों को दिया गया है जिसके निगरानी करने के एक टीम गठित किया गया है। किसी भी हाल में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रखंड के तमाम स्कूलों में हेडमास्टर सहित शिक्षक परीक्षा के संचालन में अहम भूमिका निभा रहे है।
Previous Post Next Post