शिक्षक का असामयिक निधन, शिक्षा जगत में शोक
डीएवी पब्लिक स्कूल शेरघाटी के वरीय जीव विज्ञान शिक्षक दीपक कुमार झा का असामयिक निधन वाराणसी स्थित बीएचयू के सुंदरलाल अस्पताल में हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार, छात्र, अभिभावक और पूरे डीएवी जोन 'इ' में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक कुमार झा सर लंबे समय से डीएवी शेरघाटी में जीव विज्ञान विषय पढ़ा रहे थे और विद्यालय के सबसे अनुभवी तथा लोकप्रिय शिक्षकों में गिने जाते थे। वे न केवल अपनी शिक्षण शैली के कारण बल्कि छात्रों के प्रति अपने सौम्य और मार्गदर्शक व्यवहार के लिए भी विशेष पहचान रखते थे।
