*_🛑📍राज्य के 27,171 शिक्षकों को प्रखंड आवंटन...!!_*
> *_◽राज्य के सरकारी स्कूलों के अंतरजिला स्थानांतरित 27,171 शिक्षकों को प्रखंड आवंटित कर दिया गया है।_*
*_◽शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि 31 दिसंबर तक सभी आवंटित प्रखंडों के स्कूलों में शिक्षकों की पोस्टिंग कर दी जाए।_*
*_◽10 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच प्रखंड आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई।_*
> *_◽यदि चुने गए पांचों प्रखंडों में रिक्ति उपलब्ध नहीं होगी, तो शिक्षकों को जिले के अन्य प्रखंडों में उपलब्ध रिक्ति के अनुसार आवंटित किया जाएगा।_*
*_◽किसी प्रखंड या विद्यालय में विषयवार रिक्ति सीमित होने की स्थिति में प्राथमिकता क्रम होगा:•••_*
> 01. नियमित शिक्षक
> 02. विशिष्ट शिक्षक
> 03. विद्यालय अध्यापक
> *_🪀आवंटित प्रखंड ई शिक्षकोष पर पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ही दिखेगा।_*