जिले में कई शिक्षक 15 साल से एक ही ब्लाक में कर रहे ड्यूटी

 जिले में कई शिक्षक 15 साल से एक ही ब्लाक में कर रहे ड्यूटी



जिले में कई शिक्षक ऐसे हैं, जो 15 साल से एक ही ब्लाक में डटे हैं। यही नहीं कई तो ऐसे हैं, जो पांच या इससे अधिक साल से एक ही स्कूल में ड्यूटी दे रहे हैं। लेकिन अब स्थिति यह है कि ऐसे शिक्षकों को अपना ब्लाक व स्कूल छोड़ना होगा। ऐसे शिक्षकों को अनिवार्य रूप से इस ट्रांसफर ड्राइव में भाग लेना जरूरी है। अब कई शिक्षक हैं, जिनकी कुर्सी हिलेगी, जबकि उनको कई किलोमीटर का सफर तय करके ड्यूटी पर जाना होगा। यदि कोई शिक्षक अपना कैडर बदलना चाहता है, तो वह दूसरे जिले में ट्रांसफर का आप्शन भर सकता है।
Previous Post Next Post