वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश

 वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश

लखनऊ। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद वाल्मीकि जयंती पर सात अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। पहले इसे निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था।








 प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने शनिवार को इसका शासनादेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि यह निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 17 दिसंबर 2024 को घोषित अवकाशों में इसे निर्बंधित रखा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में अवकाश की घोषणा की थी।


Previous Post Next Post