प्रधान शिक्षक की पिटाई से छात्रा घायल, इलाजरत
भितहा, एक प्रतिनिधि। स्कूलके प्रधान शिक्षक द्वारा विद्यालय की छात्रा का बेरहमी से पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें छात्रा कि माता पार्वती देवी ग्राम डीही पकड़ी टाड टोला निवासी ने थाने को आवेदन देकर न्या कि गुहार लगाई है।
आवेदन में में छात्रा की मां का कहना है कि उसकी 13 वर्षिया पुत्री सुनैना कुमारी और 11 वर्षीय प्रेमसागर कुमार 17 अक्टूबर को राजकिय मध्य विद्यालय लेदिहरवा में प्रतिदिन के भांति पढने गये थे। विद्यालय के एचएम अशोक राम द्वारा नशे कि हालत में धुत होकर उसकी बच्ची को बुलाकर कहने लगे कि तुम्हारी मां मुखिया से बात करती है। जिसका विरोध उसकी बेटी ने
किया तो प्रधानाध्यापक अशोक राम उसकी बेटी का बाल पकड़कर मारने पिटने लगे। जिससे उसकी बेटी के कान और मुंह से ब्लड गया। आनन फानन में शिक्षक द्वारा प्राथमिक उपचार भी S कराया गया। जब बच्ची घर आयी तो उसे इलाज के लिए प्रदेश के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष अभिलाष झा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई कि जा रही है। वही बीईओ किशुनदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कर कार्रवाई हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय को पत्र लिखा जा रहा है
