ई-शिक्षा कोष ऐप का नया संस्करण जारी
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपीसी) और
शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के कार्यों को और सरल एवं प्रभावी बनाने के लिए ई-शिक्षा कोष मोबाइल ऐप का नया और बेहतर संस्करण जारी किया है। विभाग ने सभी शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे तुरंत ऐप को अपडेट करें, ताकि विद्यालय से जुड़ी सभी गतिविधियां सुचारू रूप
से संचालित हो सकें। नवीनतम संस्करण 22 अक्टूबर को जारी किया गया है। अपडेट करने के बाद शिक्षक इस ऐप के माध्यम से
शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करना, विद्यालयों का निरीक्षण आस-पास के सरकारी विद्यालयों को देखना और खोजना और आसानी पूर्वक कर सकेंगे। विभाग ने बताया कि ई-शिक्षा कोष ऐप पूरी तरह सुरक्षित है और इसके डेवलपर के अनुसार, यह किसी भी प्रकार का उपयोगकर्ता डेटा एकत्र या साझा नहीं करता है।
