डीईओ ऑफिस से फरार लिपिक पर धमकी देने का आरोप, डीईओ को पत्र

 डीईओ ऑफिस से फरार लिपिक पर धमकी देने का आरोप, डीईओ को पत्र



जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, सारण में कार्यरत प्रधान लिपिक वीरेन्द्र कुमार उर्फ वीरेन्द्र यादव ने फरार लिपिक शशि भूषण सिंह पर मोबाइल फोन से धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। प्रधान लिपिक ने कहा है कि 19 अक्तूबर की रात शशि भूषण सिंह ने उनके मोबाइल पर फोन किया था। लगभग 15 मिनट चली बातचीत के दौरान उनके बोलचाल से यह स्पष्ट हुआ कि वे शराब के नशे में थे। बातचीत के क्रम में उन्होंने डीईओ और प्रधान लिपिक दोनों को

धमकाया तथा कहा कि उन्हें जवाब देना पड़ेगा। आपके इशारे पर मुझ पर कार्रवाई हो रही है। वीरेन्द्र ने आरोप लगाया है कि शशि भूषण सिंह ने राजनीतिक दबाव का संकेत देते हुए डराने का प्रयास किया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि श्री सिंह के विरुद्ध डीआरसीसी कार्यालय में शराब सेवन के मामले में मामला दर्ज है। प्रधान लिपिक ने आगे आरोप लगाया कि शशि भूषण सिंह लंबे समय से अनियमित कार्यों और वित्तीय गड़बड़ियों में संलिप्त रहे हैं तथा सरकारी धन से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह अधिकारियों को पैसे के बल पर प्रभावित करने की मानसिकता रखते हैं।

आपराधिक वारदात के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

छपरा डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी में 20 अक्टूबर जुआ खेलने के दौरान विवाद के बाद एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी दरियापुर में भर्ती कराया गया और पटना रेफर किया गया। पुलिस ने छापामारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया। पकड़े जाने में रंजीत कुमार उर्फ बउला, पिता-भगेरण राय, ग्राम पोझी।, अखिलेश पासवान, पिता-सुखल पासवान, मंगाइडीह, विशाल कुमार, पिता-सुरेन्द्र राय, ग्राम पोझी है।
Previous Post Next Post