29 से 31 के बीच मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा होने की चेतावनी

 29 से 31 के बीच मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा होने की चेतावनी






लोक आस्था का महापर्व छठ पर मौसम का मिजाज थोड़ा बदला रहेगा। 27-28 अक्टूबर को राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध एवं आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का प्रभाव बना रहेगा। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। चार दिनों के बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छठ के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कब दबाव का क्षेत्र 27 अक्टूबर को गहरे अवदाब में परिवर्तित हो जाएगा। जो आगे चलकर एक चक्रवाती


तूफान का रूप ले सकती है। 28 अक्टूबर की शाम या रात के दौरान आंध्रप्रदेश तट पर टकराने की संभावना है। इससे राजधानी सहित प्रदेश में 29-31 अक्टूबर के बीच तेज हवा के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। कई

हिस्सों में वज्रपात और 30-40-किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना

है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सलाह देते हुए कहा कि खरीब फसलों की कटाई शीघ्र कर लेंगे।
Previous Post Next Post