2,51,457 छात्र देंगे डीएलएड परीक्षा

 2,51,457 छात्र देंगे डीएलएड परीक्षा

प्रयागराज। डीएलएड के विभिन्न बैच के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया गया। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार, 23 अक्तूबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। 27 से 29 अक्तूबर तक प्रथम सेमेस्टर और 30-31 अक्तूबर व तीन नवंबर को तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा होगी। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पंजीकृत 2,51,457 प्रशिक्षुओं के लिए 565 केंद्र बनाए गए हैं।


Previous Post Next Post