अक्टूबर 2025 में शिक्षक संकुल बैठक हेतु निर्देश जारी — 24 अक्टूबर को दोपहर 2:30 से 4:00 बजे तक आयोजन सुनिश्चित करें

 अक्टूबर 2025 में शिक्षक संकुल बैठक हेतु निर्देश जारी — 24 अक्टूबर को दोपहर 2:30 से 4:00 बजे तक आयोजन सुनिश्चित करें



*समस्त प्राचार्य, AD BASIC, BSA/ वरिष्ठ प्रवक्ता, BEO, DCs , SRG, ARP एवं शिक्षक संकुल कृपया ध्यान दें-*


संलग्न पत्र का संज्ञान लेने का कष्ट करें, जो कि *माह अक्टूबर, 2025 में शिक्षक संकुल बैठक* आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में है। तत्क्रम में निर्देशित किया जाता है कि - 


👉 शिक्षक संकुल बैठक *दिनांक 24 अक्टूबर, 2025 को अपराह्न 2:30 से 4:00 बजे के मध्य* आयोजित की जायेगी । 

👉 प्राथमिक विद्यालय एवम् उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिये *पृथक एजेंडा संलग्न* है। तदनुसार संलग्न एजेंडा के अनुसार बैठकें आयोजित की जाएं । 

👉 *डायट प्राचार्य, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, BSA/ वरिष्ठ प्रवक्ता डायट, BEO, समस्त जिला समन्वयक , डायट मेंटर , SRG और ARP द्वारा अनिवार्य रूप से एक शिक्षक संकुल बैठक में प्रतिभाग* किया जाये।


अतः निर्देशानुसार एजेंडा आधारित शिक्षक संकुल बैठक का उत्कृष्ट आयोजन सुनिश्चित किया जाए।


 *आज्ञा से,*

 *महानिदेशक*

 *स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश

Previous Post Next Post