शिक्षकों की 11 सूत्री मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन

 शिक्षकों की 11 सूत्री मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन





बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर रविवार को प्रदेश के हजारों शिक्षकों ने विश्व शिक्षक दिवस पर सरकार से 11 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयराम शर्मा ने की। संचालन प्रदेश सचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया।

शिक्षकों ने सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 65 वर्ष करने, ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थापित शिक्षकों को आवास

व्यवस्था किए जाने समेत 11 सूत्री मांगों के लिए धरना दिया। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नुनुमानी सिंह, परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, प्रधान शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के कमलेश यादव ने मांगों का समर्थन किया। शिक्षकों ने मांगों के लिए डिजिटल आंदोलन भी चलाया। रविवार को ट्विटर पर हैशटैग #Bihar Teachers Matter पर दो लाख से ज्यादा पोस्ट किए गए।
Previous Post Next Post