सभी शिक्षकों को दशहरा के पहले मिलेगा वेतन
शिक्षकों का ससमय वेतन शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सम्बन्धित पदाधिकारियों, कर्मियों, लिपिकों, ऑपरेटरों आदि के साथ लगातार समीक्षा के परिणामस्वरूप अगस्त माह का ससमय वेतन भुगतान सम्भव हो पाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर अली खां ने बताया कि कतिपय शिक्षकों के वेतन लम्बित होने का फीडबैक प्राप्त हो रहा है जो गंभीर मामला है। साथ ही साथ दूर्गा एवं अन्य त्योहारों को दृष्टि में रखते सितंबर माह वेतनादि के भुगतान के लिए प्रभावी तैयारी के निमित्त निर्देश दिया गया है। जिले के सभी कोटि के शिक्षक एवं पूजा हुए
कर्मियों का पूर्व निर्धारित प्रपत्र में 20 सितंबर को अनुपस्थिति विवरणी संबंधित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय एवं चिन्हित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला से बाहर स्थानांतरित शिक्षकों का एलपीसी आउट तथा दूसरे जिला से इस जिला में योगदान करने वाले शिक्षकों का एलपीसी इन की कारवाई जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, (स्थापना) 21 सितंबर तक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि दूर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के अवसर पर किन्ही शिक्षक का वेतनादि भुगतान लंबित न रह सके
