एसीएस ने मधेपुरा में बेहतर पढ़ा रही शिक्षिका को सराहा

 एसीएस ने मधेपुरा में बेहतर पढ़ा रही शिक्षिका को सराहा



शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने "सीधा संवाद विद्यालयों के साथ" कार्यक्रम में सोमवार को सुबह स्कूल टाइम में मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के घुड़दौल स्थित स्कूल की महिला शिक्षक जूही भारती से वीडियो कॉलिंग के जरिये बातचीत की. उन्होंने महिला शिक्षक को बेहतर तरीके से पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. कहा कि सूचना मिली है कि आप इनोवेटिव तरीके से पढ़ाती हैं. इसलिए मैंने आपसे बात की है. इस दौरान अपर मुख्य सचिव सिद्धार्थ ने पूछा कि आप कैसे पढ़ाती हैं? क्या पढ़ाती हैं? महिला शिक्षक ने बताया कि स्कूल में जो भी संसाधन हैं, उसी में हम लोग बेहतर पढ़ाने

का प्रयास कर रहे हैं. शिक्षक जूही ने बड़े सलीके से संवाद किया. इससे एसीएस प्रभावित हुए. स्कूल से जुड़ी कई जानकारियां पूछीं. उन्हें सभी के संतोषजनक जवाब मिले.

कछा छह से आठ वीं में साइंस की महिला शिक्षक जूही ने एसीएस को दो टूक बताया कि यहां के बड़ी क्लासों में बच्चे बेहद कम आते हैं. मैं अभी कंबाइंड कक्षा ले रही हूं.
Previous Post Next Post