शिक्षा-शिक्षकों के प्रति मेरा स्नेह बना रहेगा
पटना, हिब्यू। विकास आयुक्त बनाए गए डॉ. एस सिद्धार्थ ने शिक्षकों से कहा कि जब मैं शिक्षा विभाग से विदाई लेकर एक नई जिम्मेदारी की ओर अग्रसर हो रहा हूँ, तो मेरा हृदय भावनाओं से भरा हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में आप सभी के साथ मिलकर बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे महत्वाकांक्षी प्रयासों पर कार्य करना मेरे जीवन का
एक अमूल्य अनुभव रहा है।
एक अमूल्य अनुभव रहा है।
निपुण संवाद के इस अगस्त अंक के माध्यम से मैं आपका आभार व्यक्त करता हूंकि आपने शिक्षा की इस कठिन राह को सेवा और समर्पण के भाव से अपनाया। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बिहार की शिक्षा-यात्रा आपके उत्साह और निष्ठा से नई ऊंचाइयों को स्पर्श करती रहेगी। यद्यपि मेरी प्रशासनिक भूमिका बदल रही है, किंतु शिक्षा और शिक्षकों के प्रति मेरा स्नेह व विश्वास सदा अडिग रहेगा। आप इसी तरह बच्चों के जीवन में सीखने की लौ जलाते रहें
