सरकारी स्कूलों में होगी पाठ वाचन की घंटी

 सरकारी स्कूलों में होगी पाठ वाचन की घंटी




सरकारी स्कूलों के पहली व दूसरी कक्षा के पठन-पाठन के तरीके में बदलाव किया गया है। स्कूल में एक घंटी पाठ वाचन की शुरू करने का आदेश है। शिक्षा विभाग ने परख राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण एवं राज्य मध्यावधि उपलब्धि सर्वेक्षण के बुनियादी स्तर के आंकड़ों के अवलोकन करने पर देखा कि राज्य स्तर पर प्रयास के बाद भी बच्चों के सीखने के परिणाम में प्रगति नहीं देखी जा रही है। बच्चों की उपस्थिति कक्षा में बेहतर हो व उनकी भाषा और गणित के अधिगम स्तर में वृद्धि को लेकर कई योजनाएं तैयार की गई हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिया है। विद्यालय की समय सारिणी में एक घंटी पाठ वाचन (जोर से पढ़ने) के लिए होगी। वर्ग शिक्षक यह अवश्य ध्यान दें कि सभी बच्चे को जोर से बोलकर पढ़ने का मौका अवश्य दिया जाए। वाचन की कक्षा में पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का उपयोग किया जाए। कहा गया कि किसी पाठ को पढ़ाने के बाद बच्चों को उपलब्ध कराई गई कार्य-पुस्तिका के निर्धारित अभ्यास (पढ़ाए गए पाठ के अनुसार) को करने के लिए प्रेरित करें एवं अभ्यास पूरा होने के बाद शिक्षक अवश्य जांच करें
Previous Post Next Post